Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मध्यमहेश्वर धाम : हक-हकूक और परंपराओं की सुरक्षा के लिए नियमावली लागू, गौण्डार गाँव में नई कार्यकारिणी गठित

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि /गौण्डार।। मध्यमहेश्वर घाटी के ग्राम सभा गौण्डार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम सयाणा, पंच, महिला मंगल दल, नवयुवक मंगल दल एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में “श्री पंच कारबारियन (मध्यमहेश्वर) नियमावली-2026” को सर्वसम्मति से पारित कर लागू कर दिया गया। लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद इस पारंपरिक व्यवस्था को अब औपचारिक रूप प्रदान किया गया है, जिसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

बैठक में मंदिर के सुचारू संचालन एवं पारंपरिक हक-हकूक के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें मुख्य कारबारी संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं। साथ ही थौर-भंडारी, सरपंच और ग्राम प्रधान को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में फते सिंह पंवार को मुख्य कारबारी (संरक्षक), शिवानंद सिंह पंवार को अध्यक्ष, बीरेंद्र सिंह पंवार को सचिव, दिलवर सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष तथा रमेश सिंह पंवार, भीमराज सिंह पंवार और बलवंत सिंह पंवार को सदस्य बनाया गया है। पदेन सदस्यों में मदन सिंह पंवार, विशांबर सिंह पंवार (थौर भंडारी), जसपाल सिंह पंवार (सरपंच) और अनूप पंवार (ग्राम प्रधान) शामिल हैं। मंदिर की गरिमा और परंपराओं के विरुद्ध किसी भी कार्य पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी नियमावली में रखा गया है। गौण्डार निवासी अभिषेक पंवार ने कहा कि “यह नियमावली हमारे गांव, हमारी संस्कृति और मध्यमहेश्वर धाम की पारंपरिक व्यवस्थाओं को संरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद आज हमारी प्राचीन पंच कारबारियन व्यवस्था को एक मजबूत और स्पष्ट स्वरूप मिला है। इससे न केवल मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित होगी। हम सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। उन्होंने सभी ग्राम सभा सदस्यों, पदाधिकारियों और हक-हकूकधारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक एकता और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Advertisement Box

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp