Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटखाल–जागतोली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर भड़का जनाक्रोश, जनता दरबार में गूंजा मुद्दा, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने उठाई आवाज, एडीएम ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार

दस्तक पहाड़ न्यूज। दशज्यूला। जनपद के कोटखाल–जागतोली मोटर मार्ग पर लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। सड़क निर्माण में हो रही देरी, विभागीय लापरवाही और बेहद धीमी कार्यप्रगति के कारण यह मामला अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर विषय बन गया है।

इस गंभीर समस्या को जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने जनता दरबार में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन के समक्ष कहा कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण होना था, लेकिन आज तक कार्य का लगभग आधा हिस्सा ही पूरा हो पाया है। वर्तमान में भी निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement Box

जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि सड़क पर अभी भी नाली, पुस्ते, कल्वर्ट, पैराफीट और डामरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े हैं। इन अधूरे कार्यों के कारण मार्ग पर आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, इसलिए इसके निर्माण में हो रही लापरवाही सीधे तौर पर आमजन के जीवन और सुरक्षा को प्रभावित कर रही है। जनता लंबे समय से सड़क निर्माण पूर्ण होने का इंतजार कर रही है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जनता दरबार में संबंधित पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 अप्रैल से पूर्व सड़क पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जाए तथा 30 मई तक शेष सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं।

एडीएम ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण जैसे जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य में गुणवत्ता तथा समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रखा जाए, बल्कि धरातल पर तेज गति से कार्य कर जनता को राहत दी जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने प्रशासन से मांग की है कि कोटखाल– जागतोली मोटर मार्ग के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp