Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिलकर बोलो नशा भगाओ, बसुकेदार में महिलाओं की जोरदार रैली, शराब ठेक बंदी के लिए प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमूनि।। बसुकेदार क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ मातृशक्ति ने एकजुट होकर सशक्त आवाज बुलंद की। बसुकेदार में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में महिलाओं ने “शराब का ठेका हटाओ” को लेकर विशाल रैली निकाली और प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

रैली में करीब 350 से अधिक महिलाओं की प्रभावशाली भागीदारी रही। “मिलकर बोलो—नशा भगाओ” के नारों के साथ महिलाओं ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाते हुए शराब के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं, जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement Box

यह रैली क्षेत्र पंचायत सदस्य क्यार्क बरसूड़ी, बसुकेदार पवन चन्द्र बैरवाण के नेतृत्व में संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर बसुकेदार से शराब का ठेका नहीं हटाया गया, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

मातृशक्ति ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के हित में अहम कदम बताया। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन इसके संदेश ने प्रशासन के लिए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनआक्रोश तेजी से उभर रहा है।

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp