Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्य ऋषि मंदिर में रजत प्रतिमाओं की भेंट, समाजसेवी सुंदर सिंह भंडारी का सराहनीय योगदान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। मंदाकिनी घाटी की आस्था के केंद्र श्री अगस्त्य ऋषि मंदिर में रविवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुंदर सिंह भंडारी द्वारा मंदिर को दो नई रजत प्रतिमाएं भेंट की गईं, जिससे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बन गया। मंदिर के मठाधीश पंडित योगेश बेंजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में स्थापित विग्रहों में से दो रजत प्रतिमाएं काफी पुरानी हो चुकी थीं, जिन्हें अब नई प्रतिमाओं से प्रतिस्थापित किया गया है। यह कार्य समाजसवी सुंदर सिंह भंडारी के सौजन्य से संभव हो पाया। उन्होंने कहा, “समाजसेवी सुंदर सिंह भंडारी निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं। मंदिर के प्रति उनकी आस्था और सेवा भाव अत्यंत प्रेरणादायक है। मंदिर समिति उनकी इस पुण्य पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है। नई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पूजा पंडित योगेश बेंजवाल द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई, जबकि मंदिर आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल ने भगवान के मूल विग्रह में प्रतिमाओं को स्थापित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य गंगाराम सकलानी ने भी सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर सुंदर सिंह भंडारी ने कहा कि यह कार्य भगवान की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। “मैं तो मात्र एक माध्यम हूं। भगवान अगस्त्य मुनि महाराज हम सभी के आराध्य हैं और उनकी सेवा का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है।”उन्होंने इस कार्य के लिए मंदिर समिति और विशेष रूप से विपिन सिंह रावत और इस सद प्रेरणा के लिए आचार्य गंगाराम सकलानी का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि सुंदर सिंह भंडारी अपनी संस्था श्री दीवान सिंह एवं वचन देवी कल्याण समिति बष्टी के माध्यम से क्षेत्र में निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा महिला मंगल दलों को सामग्री उपलब्ध कराना, मंदिरों में प्रतिमाएं एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना तथा युवाओं और नौनिहालों को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा सुंदर सिंह भंडारी एवं समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।श्री अगस्त्य ऋषि मंदिर मंदाकिनी घाटी के सैकड़ों गांवों की आस्था का प्रतीक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हर 12 वर्ष में भगवान की देवरा यात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें डोली गांव-गांव जाकर भक्तों का आशीर्वाद देती है। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह रावत, मनवर सिंह रावत, हरि सिंह खत्री, हरि अग्रवाल, सूरी अग्रवाल, जगत सिंह रावत, सते सिंह सजवाण, कीर्तन मंडली अध्यक्षा शाकुंभरी देवी खत्री, मंदिर मठाधीश योगेश बेंजवाल, मंदिर आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल, विपिन सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत, सूर्य प्रताप सिंह, दौलत सिंह, धर्म सिंह राणा, नीरज बिष्ट सहित पंचकोटि क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement Box

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp