Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रवक्ता भर्ती में तिथियों का टकराव, अभ्यर्थियों ने UKPSC पर उठाए गंभीर सवाल, एडमिट कार्ड बदलाव और लंबे शेड्यूल पर भी उठी शंका

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि / रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता (Lecturer) भर्ती परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं, जिनमें परीक्षा तिथियों का टकराव, एडमिट कार्ड में बार-बार बदलाव और लंबी परीक्षा अवधि जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

आयोग ने 30 दिसंबर 2025 को 16 विषयों में प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। लेकिन 3 फरवरी 2026 को जारी परीक्षा कैलेंडर में केवल 4 विषयों—भौतिक शास्त्र, नागरिक शास्त्र, हिन्दी और इतिहास—की परीक्षा तिथियां घोषित की गईं, जबकि बाकी 12 विषयों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई। सबसे बड़ा विवाद भौतिक शास्त्र (9 मई) और नागरिक शास्त्र (10 मई) की परीक्षा तिथियों को लेकर सामने आया है। इन्हीं तिथियों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP-PGT) की परीक्षाएं भी निर्धारित हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मजबूरन एक परीक्षा छोड़नी पड़ रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि UP-PGT का कैलेंडर पहले जारी हो चुका था, इसके बावजूद UKPSC ने उन्हीं तिथियों पर परीक्षा रखकर उनके अवसर सीमित कर दिए। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने शासन स्तर तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

Advertisement Box

एडमिट कार्ड में बदलाव से बढ़ी शंका : विवाद तब और गहरा गया जब 24 अप्रैल को जारी एडमिट कार्ड को दो दिन बाद ही निरस्त कर नए एडमिट कार्ड जारी किए गए। नए प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्र और रोल नंबर तक बदल दिए गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग द्वारा बिना स्पष्ट सूचना के इस तरह के बदलाव पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं।

लंबा परीक्षा शेड्यूल भी सवालों के घेरे में : आयोग द्वारा प्रवक्ता भर्ती परीक्षाओं को दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे कुछ को 3 महीने तो कुछ को 8–10 महीने तक तैयारी का समय मिल रहा है, जो समान अवसर के सिद्धांत के खिलाफ है। जबकि उत्तर प्रदेश में इसी भर्ती को मात्र दो दिनों में संपन्न किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों की मांग : अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र की परीक्षाओं को 9–10 मई की बजाय आगे की तिथियों में आयोजित किया जाए, ताकि वे दोनों राज्यों की परीक्षाओं में शामिल हो सकें। उनका कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और सभी को समान अवसर मिलेगा।अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 11 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp