Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक की आत्महत्या से सनसनी, वायरल वीडियो में उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप, लगातार आ रहे उत्पीड़न के मामलों पर उठे सवाल

दस्तक पहाड़ न्यूज।। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेतपुर-भिताड़ा पुल के पास एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पुल से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पंकज कुमार (20), पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र, निवासी ग्राम रेतपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।घटना के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंकज कुमार सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह दावा कर रहा है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

वहीं पुलिस का इस मामले में अलग पक्ष सामने आया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पंकज की बाइक एक व्यक्ति से टकरा गई थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था, इसलिए उसकी बाइक को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया था। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि पंकज को चोट बाइक से गिरने के कारण आई थी, न कि किसी मारपीट से। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Box

वही इस मामले पर कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी कहते है कि उत्तराखंड की पुलिस आए दिन जिस तरह कमजोर लोगों या आम लोगों के उत्पीड़न के आरोपों से घिर रही है, वो अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है. क्या यह ताकतवर और रसूखदारों के खिलाफ कुछ नहीं कर पाने की खीज और खिसियाहट है, जिसे पुलिस कमजोर या आम लोगों पर उतार रही है या फिर पुलिस आम लोगों को कुछ समझती ही नहीं और उसे लगता है कि वो आम लोगों के साथ कुछ भी कर सकती है ? जो भी बात हो, पुलिस द्वारा आम लोगों के साथ इस तरह का उत्पीड़नकारी व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है.

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp