Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रमिकों ने जानी सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन, मातृत्व लाभ और दुर्घटना सहायता योजनाओं की जानकारी

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग जनपद में श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

शिविर की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह ने की। कार्यक्रम का आयोजन मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड, सुमेरपुर (रुद्रप्रयाग) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।

Advertisement Box

इस दौरान श्रमिकों को नए श्रम कानूनों—वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियाँ संहिता 2020—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रजत मेहता ने श्रमिकों को आवश्यक पंजीकरणों के महत्व से अवगत कराते हुए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने, श्रमिक कार्ड बनवाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन, मातृत्व लाभ और दुर्घटना सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से स्वयं पंजीकरण करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श, लोक अदालत और मध्यस्थता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। श्रमिकों को यह भी समझाया गया कि वे इन सेवाओं का लाभ कार्यालय में आवेदन देकर, पैरालीगल वॉलंटियर्स के माध्यम से या हेल्पलाइन के जरिए कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों की जागरूकता और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 11 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp