Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आपदा सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

सचिव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार एवं मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर सभी जनपदों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट एवं सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें।उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 04 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों के लिए तथा दिनांक 05 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाधित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि कुछ जनपदों में सड़कों के बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिनमें अधिकांशतः को खोल दिया गया है तथा शेष मार्गों को भी जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box

चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह मौसम की स्थिति के अनुरूप ही किया जाए। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए उड़ानों का संचालन स्थगित रखा जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

अगस्त्यमुनि में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की साहित्यिक विरासत और अवतार सिंह राणा के संघर्ष को किया याद, प्रोफेसर मृदुला जुगरान, कल्याण सिंह पुंडीर हुए सम्मानित, नयी पीढ़ी ने कविता, चित्रों में संजोयी विरासत

[news_reels]
WhatsApp