Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

केदारनाथ धाम यात्रा में सुरक्षा सर्वोपरि, नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाए रखने हेतु जनपद प्रशासन और परिवहन विभाग पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल माह में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाते हुए बिना ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, निर्धारित यूनिफॉर्म, वैध इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटेंग्यूसर, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 409 चालान किए गए, जिनसे 11.03 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ।

एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ यात्रा देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर संचालित प्रत्येक वाहन का सुरक्षित एवं मानक अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की टीमें लगातार विभिन्न पड़ावों, चेकिंग प्वाइंट्स एवं यात्रा मार्गों पर निगरानी बनाए हुए हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Advertisement Box

 

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp