Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त तत्परता से एक नाबालिग बालिका की सगाई रुकवाकर बाल विवाह पर प्रभावी कार्रवाई की गई। समय रहते हस्तक्षेप कर प्रशासन ने न केवल एक बालिका का भविष्य सुरक्षित किया, बल्कि समाज को भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ सख्त संदेश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती सात मई की रात्रि लगभग आठ बजे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अगस्त्यमुनि क्षेत्र के डांगी पठालीधार गांव में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम तत्काल सक्रिय हो गई। टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल कल्याण समिति एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Advertisement Box

शुक्रवार प्रातः लगभग 11 बजे टीम गांव पहुंची, जहां एक नाबालिग बालिका की सगाई क्यार्क बरसूड़ी में संपन्न कराए जाने की तैयारी चल रही थी। मौके पर अधिकारियों ने वर एवं वधु पक्ष को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसमें शामिल दोनों पक्षों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों द्वारा की गई समझाइश, परामर्श एवं काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही उसकी सगाई एवं विवाह किया जाएगा। प्रशासन की सक्रियता से प्रस्तावित सगाई को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। इस कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर पूजा भंडारी, केस वर्कर अखिलेश सिंह, जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता मलासी, पुलिस विभाग से चैकी प्रभारी भोपाल सिंह एवं कांस्टेबल विनय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह जैसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp