Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मन्दाकिनी नदी में लापता युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

दस्तक पहाड़ न्यूज | अगस्त्यमुनि ll रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र अंतर्गत बनियाड़ी वार्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। बीते शनिवार को मन्दाकिनी नदी में नहाने के दौरान लापता हुए 26 वर्षीय युवक नीरज नेगी का शव सोमवार को नदी से बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बनियाड़ी वार्ड निवासी नीरज नेगी (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह शनिवार को ग्रामीणों के साथ पूजाई कार्यक्रम के दौरान मन्दाकिनी नदी तट पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीरज तैराक था और दो बार नदी के बीच तक तैरकर सुरक्षित वापस लौट आया था। लेकिन तीसरी बार नदी में उतरने के बाद वह तेज बहाव में आगे निकल गया और अचानक लोगों की नजरों से ओझल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया शुक्रवार को नदी में मछली पकड़ने गए कुछ युवकों ने नदी के बीच एक पत्थर में शव फंसा हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल अगस्त्यमुनि थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवकों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की पहचान नीरज नेगी के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुखद घटना से बनियाड़ी वार्ड सहित पूरे अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक के शव की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम के आधार पर हुई। युवक बीते दिनों नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था, जिसकी तलाश में SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जुटे हुए थे।काफी खोजबीन के बाद नदी में मिले शव की पहचान हाथ पर लिखे नाम और अन्य तथ्यों के आधार पर की गई।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज की ओर से दिवंगत नीरज नेगी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। 🕯️🙏

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp