Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चार दिन से लापता नेपाली नागरिक लोक बहादुर रावत की तलाश, मणिगुहा के जंगल से स्वारी–ग्वांस–घिमतोली क्षेत्र में जाने की आशंका, कृपया ढूंढने में मदद करें

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के बेंजी गांव से एक 45 वर्षीय नेपाली नागरिक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन और रिश्तेदार पिछले चार दिनों से लोक बहादुर रावत की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने स्थानीय लोगों से भी उनकी तलाश में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार लोक बहादुर रावत (45 वर्ष), निवासी तांगा, ओड़ा-3, शिवालय पालिका, जिला जाजरकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, अपने रिश्तेदार प्रेम बहादुर के साथ रुद्रप्रयाग के बेंजी गांव में रह रहे थे। लोक बहादुर के रिश्तेदार प्रेम बहादुर ने बताया कि करीब चार दिन पहले लोक बहादुर रात लगभग एक बजे अचानक घर से बाहर चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और साथ रह रहे लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कहीं पता नहीं चल सका।अगली सुबह कुछ लोगों ने उन्हें दुर्गाधार–चोपता क्षेत्र में देखने की जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे और काफी तलाश की, लेकिन लोक बहादुर वहां नहीं मिले।

Advertisement Box

मणिगुहा में मिला आखिरी सुराग : इसके बाद बृहस्पतिवार को लोक बहादुर को मणिगुहा गांव में देखा गया। बताया गया कि वे गांव के एक पानी के स्रोत पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपनी बास्केट, पहचान पत्र, मोबाइल फोन और चप्पल उतार दिए और इसके बाद खाली गांव की ओर जाने वाले रास्ते से जंगल की तरफ चले गए।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रास्ते में उन्होंने एक बुजुर्ग महिला से पानी भी मांगा था। महिला ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोक बहादुर इसके बावजूद ऊपर जंगल की ओर चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। जंगल का एक रास्ता स्वारी–ग्वांस–घिमतोली क्षेत्र का और दूसरा मालखी, जगोठ कमसाल पिल्लू की ओर जाता है।

स्वारी–ग्वांस–घिमतोली क्षेत्र में होने की आशंका

परिजनों के मुताबिक खाली गांव के पीछे स्वारी–ग्वांस–घिमतोली क्षेत्र का जंगल पड़ता है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि लोक बहादुर जंगल के रास्ते इस क्षेत्र की ओर चले गए होंगे। परिजन और स्थानीय लोग संभावित क्षेत्रों में उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं। लोक बहादुर के अचानक इस तरह लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उनके रिश्तेदार प्रेम बहादुर ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल, पैदल रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के दौरान यदि कोई व्यक्ति उन्हें देखे या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिजनों को सूचित करें।

संपर्क नंबर: 8679652749 यदि किसी व्यक्ति को लोक बहादुर रावत दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल दिए गए नंबर पर संपर्क करें। सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है, ताकि लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द खोजकर उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

दस्तक पहाड़ न्यूज़

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp