Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में रुद्रप्रयाग जिले के थाती दिगधार ज. उ. मा.विद्यालय के 8 छात्र-छात्राओं का चयन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग एवं SCERT की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में ज. उ. मा. वि. थाती दिगधार, रुद्रप्रयाग के आठ छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के आठ बच्चों के चयन से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व 19 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त हो चुकी है।

परीक्षा के जूनियर लेवल (कक्षा-6) में तीन छात्राओं कु. अर्शिता, कु. अपर्णा एवं कु. प्रिया का चयन हुआ है। वहीं सीनियर लेवल (कक्षा-9) में पांच छात्र-छात्राओं कु. वर्षा, कु. आस्था, कु. अनुष्का, कु. वंशिका एवं अनुराग ने सफलता प्राप्त की है।विद्यालय के गणित शिक्षक मनोज रौथाण ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय में विशेष तैयारी कराई जाती है और विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चयनित बच्चे मेहनती हैं और अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ संकल्प रखते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना झिंक्वाण ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत को देते हुए कहा कि वर्तमान में विद्यालय के 18 छात्र-छात्राएं विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ उठा रहे हैं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाता है।विद्यालय के प्रबंधक सुधीर रौथाण, अध्यक्ष किशोर रौथाण, उपप्रबंधक जय ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष त्रिपन रौथाण, ग्राम प्रधान थाती बड़मा विपिन रौथाण एवं पीटीए अध्यक्ष श्रीमती पूजा देवी ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है और ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने का कार्य करेगी।विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp