Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रही हैं। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में सुमतिसुधा स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं ने मेहनत और हुनर के दम पर स्वरोजगार की मिसाल कायम की है। वर्ष 2022 से समूह की महिलाएं ‘सरस रेस्टोरेंट’ का सफल संचालन कर रही हैं। रेस्टोरेंट के संचालन से समूह की सभी छह महिलाओं को नियमित रोजगार मिला है। इसके साथ ही वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। रेस्टोरेंट की खास पहचान यहां मिलने वाले पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन और स्थानीय उत्पाद हैं।

‘सरस रेस्टोरेंट’ में मंडुवे, झंगोरे और विभिन्न प्रकार की पहाड़ी दालों से तैयार स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन ग्राहकों को परोसे जाते हैं। समूह की महिलाएं स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पहाड़ की पारंपरिक खान-पान संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही हैं।महिलाओं के इस प्रयास को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से सहयोग और मार्गदर्शन भी मिल रहा है। सरकारी योजनाओं और सहयोग का लाभ उठाकर महिलाओं ने अपने हुनर को रोजगार में बदला और आज वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।रेस्टोरेंट के सफल संचालन से समूह को वर्षभर में करीब 12 से 13 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। समूह संचालन पूनम पंवार ने बताया कि रेस्टोरेंट से न केवल छह परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है, बल्कि क्षेत्र की अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।सुमतिसुधा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की यह सफलता बताती है कि हुनर, मेहनत और उचित मार्गदर्शन के साथ ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp