Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनता की परेशानी बनी मुद्दा तो हरकत में आया एनएच, अगस्त्यमुनि में सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। लंबे समय से बदहाल सड़कों से परेशान स्थानीय लोगों की समस्या को जनप्रतिनिधियों ने एनएच अधिकारियों के सामने उठाया, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। एनएच ने अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में सड़क के खराब हिस्सों का निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया और आज से सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, सभासद कमल राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी आर्य, अंकुर रौथाण, भारत भूषण कठैत, लखपत बर्त्वाल, भूपेंद्र राणा, विनीता रौथाण, रजनी रावत और हरीश गुसाई आज सिल्ली स्थित एनएच कार्यालय पहुंचे और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में पुलिस थाना अगस्त्यमुनि से बेडूबगड़ तक करीब 2.50 किलोमीटर एनएच सड़क के सुधारीकरण कार्य को लेकर अधिकारियों के सामने समस्या रखी। सौंपे गए पत्र में सड़क सुधारीकरण कार्य की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि अगस्त्यमुनि में एनएच-07 के तहत करीब 2.50 किलोमीटर सड़क पर सुधारीकरण का कार्य कराया गया है, लेकिन यह कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप नहीं है।

Advertisement Box

इंटरलॉक टाइल्स के ऊपर डामरीकरण:  कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी कहते है कि मार्च-अप्रैल माह में सड़क की ऊपरी सतह पर डामरीकरण किया गया था, लेकिन इसकी वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। जहां सड़क की ऊपरी सतह पर पहले से लगी इंटरलॉक टाइल्स को हटाकर उचित पेचवर्क अथवा निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार जीएसबी, टोपकोट आदि आवश्यक परतों के बाद डामरीकरण किया जाना अपेक्षित था, वहीं आरोप है कि पूर्व में लगी इंटरलॉक टाइल्स के ऊपर ही लेपन का कार्य कर दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले में सड़क का स्थलीय निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यदि जांच में कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा सड़क की स्थिति में आवश्यक सुधार कराया जाए।

एनएच ने लिया तत्काल संज्ञान: प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पाण्डेय ने बताया कि सड़क सुधारीकरण का कार्य आज से ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद एनएच की ओर से विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क का निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में सड़क के सर्वाधिक खस्ताहाल स्थानों तथा कुछ दिन पहले टाइल्स लगाए गए स्पॉटों को सफेद निशान लगाकर चिन्हित किया। विभाग की ओर से इन स्थानों पर आवश्यक सुधारीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है।

जनता की समस्या भी उठी सामने: स्थानीय लोगों का कहना है कि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई हैं। जगह-जगह खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि सड़क सुधारीकरण कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि तकनीकी मानकों और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। एनएच द्वारा शिकायत के बाद आज ही खराब स्थानों को चिन्हित किए जाने और सुधारीकरण कार्य शुरू किए जाने की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से समस्या को अधिकारियों के समक्ष उठाने से विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि सुधारीकरण कार्य कितनी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाता है।

 

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp