Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊखीमठ में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को केदारनाथ रावल का समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 15 दिनों से आंदोलनरत हैं क्षेत्रवासी

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ। ऊखीमठ क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब श्री हिमवत्केदार वैराग्यसिंहासनाधीश्वर केदारनाथ रावल जगदगुरु भीमा शंकर लिंग जी का समर्थन मिला है। केदारनाथ रावल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर आंदोलनरत क्षेत्रवासियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

29 सितंबर 2026 को भेजे गए पत्र में केदारनाथ रावल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ऊखीमठ तहसील परिसर में 14 सितंबर 2026 से क्षेत्र की जनता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। पत्र के अनुसार, क्षेत्रवासी भारी बारिश के बावजूद तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।पत्र में कहा गया है कि ऊखीमठ न केवल ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय है, बल्कि बाबा केदारनाथ और भगवान मध्यमहेश्वर जी के शीतकालीन गद्दीस्थल का प्रमुख क्षेत्र भी है। चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन रहता है। ऐसे में पर्याप्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होना आवश्यक है।

Advertisement Box

लंबे समय से उठ रही है मांग

केदारनाथ रावल ने पत्र में कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र की जनता लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति की मांग कर रही है। पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में क्षेत्रवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को उपचार के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पिछले 15 दिनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आंदोलन कर रहे क्षेत्रवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का उच्चीकरण किया जाए तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों और आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति की जाए।पत्र में कहा गया है कि इससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ ऊखीमठ आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp