Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में मंगलवार, 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान और मतगणना हुई। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही कई कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), NSUI, USF और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कई महाविद्यालयों में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ स्थानों पर अध्यक्ष पद के लिए बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले।

रुद्रप्रयाग में ABVP और NSUI के बीच मुकाबला

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग जनपद के स्व. गंगाधर प्रसाद मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ (गुप्तकाशी) में ABVP के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर महक रावत निर्विरोध मनोनीत हुईं।

वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष पद पर ABVP के लक्की राणा ने 731 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उज्जवल प्रसाद को 450 और मानसी को 143 मत मिले। इस पद पर 35 मत अवैध रहे।उपाध्यक्ष पद पर NSUI के सक्षम 603 मतों के साथ विजयी हुए। शिवानी को 504 और खुशी रावत को 155 मत मिले। सचिव पद पर ABVP के लोकेश बिष्ट ने 586 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सह-सचिव पद पर NSUI की वर्षा और कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की सोनाली विजयी रहीं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ABVP के प्रियांशू ने जीत हासिल की।

टिहरी में अलग-अलग कॉलेजों में अलग तस्वीर

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर ABVP के के. आर्यन दीप ने निर्दलीय अजय सिंह को 71 मतों से हराया। अन्य पद निर्विरोध रहे।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के चंद्रवदनी नैखरी में ABVP के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में NSUI के प्रत्याशी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वहीं शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार ने मानवेंद्र शाह को महज दो मतों से हराया।

बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में NSUI ने अध्यक्ष सहित सभी पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर प्रियांशी तिवारी ने 62 मतों से जीत हासिल की।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में NSUI के आयुष रावत ने ABVP के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराया। आयुष को 141 और हिमांशु को 72 मत मिले।

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में ABVP के आशीष नेगी ने केवल एक मत के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 165, जबकि दीपांशु रावत को 164 मत मिले।

चमोली में भी ABVP और NSUI के बीच मुकाबला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में ABVP के नवल किशोर बगाशी 118 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अनीषा को 36 और विशाल भारती को 83 मत मिले।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर NSUI के किशन सिंह ने 1114 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कपिल नेगी को 459 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के आदित्य नेगी विजयी हुए।

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में NSUI ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत अधिकांश पदों पर जीत दर्ज की। सह-सचिव पद ABVP के खाते में गया।

हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह विजयी हुए। अन्य पदों पर भी घोषित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में NSUI का प्रभाव देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर खुशी, उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा, सचिव पद पर अनामिका और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अजय सिंह विजयी रहे।

देहरादून में भी दिखी अलग-अलग तस्वीर

देहरादून के DAV PG कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष चुने गए। वहीं SGRR कॉलेज में ABVP ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।

DBS PG कॉलेज में NSUI के अभिनव कफ्लिया ने अध्यक्ष पद पर 643 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ABVP के अभिषेक नेगी को 549 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सौरभ और सचिव पद पर देवाशीष विजयी रहे।

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में अध्यक्ष पद पर USF के मोहित ममगाईं ने NSUI प्रत्याशी को 48 मतों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर ABVP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

मसूरी में ABVP के खाते में तीन प्रमुख पद

एमपीजी कॉलेज मसूरी में ABVP ने अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर वेदांत थापली को 185 मत मिले। महासचिव पद पर आशुतोष जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर करिश्मा डुमोगा विजयी रहीं।

हरिद्वार और नैनीताल में भी मुकाबले

राजकीय महाविद्यालय लक्सर में अध्यक्ष पद पर ABVP के सौरभ कुमार विजयी हुए। सचिव, सह-सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत अन्य पदों पर भी ABVP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

नैनीताल के डीएसबी परिसर में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 1355 मत मिले, जबकि ABVP के शुभम कुमार को 873 मत प्राप्त हुए।

चंपावत कैंपस में निर्दलीय भानु तड़ागी ने ABVP के सागर मौनी को 536 मतों के अंतर से हराया। भानु तड़ागी को 754 और सागर मौनी को 218 मत मिले।

पीजी कॉलेज लोहाघाट में अध्यक्ष सहित 10 पदों पर ABVP ने जीत दर्ज की।

कुमाऊं में निर्दलीयों का भी असर

शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगोलीहाट में निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जरमाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। ABVP से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे हिमांशु को 324 मत मिले, जबकि ABVP प्रत्याशी सौरभ रावल को 129 मत प्राप्त हुए।

रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीरज कंडारी ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में ABVP के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

मोरी और सतपुली में NSUI का पैनल विजयी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोरी में NSUI के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पदों पर जीत दर्ज की।

सतपुली महाविद्यालय में NSUI ने पूरे पैनल पर निर्विरोध जीत हासिल की। वहीं रुड़की के KLDAV कॉलेज में NSUI ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज की।

चुनाव परिणामों ने दिखाया बहुकोणीय मुकाबला

29 सितंबर को सामने आए छात्रसंघ चुनाव परिणामों में उत्तराखंड के महाविद्यालयों में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग छात्र संगठनों का प्रभाव देखने को मिला। कई कॉलेजों में ABVP ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की तो कई संस्थानों में NSUI ने पूरे पैनल या अधिकांश पदों पर कब्जा किया। इसके साथ ही निर्दलीय और अन्य छात्र संगठनों ने भी कई स्थानों पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कुल मिलाकर इस बार के छात्रसंघ चुनाव परिणामों में ABVP, NSUI, USF और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच अलग-अलग कॉलेजों में अलग-अलग परिणाम सामने आए हैं।

 

<span class=उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम">
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp