दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जिला कबड्डी एसोसिएशन रुद्रप्रयाग की ओर से सब-जूनियर (अंडर-16) बालक वर्ग की जिला टीम के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि दो खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित टीम अब राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद रुद्रप्रयाग का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार 23वीं सब-जूनियर (अंडर-16) बालक वर्ग राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, चंडीघाट, हरिद्वार में होना निर्धारित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग की टीम 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तिलवाड़ा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सभी प्रतिभागियों को सुबह 9:30 बजे तिलवाड़ा में टीम कोच प्रकाश जगवाण के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ कबड्डी खेलने के लिए जूते अनिवार्य रूप से लाने के निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था आयोजक जनपद की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि मार्ग व्यय एवं रास्ते के भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों को स्वयं करनी होगी।सभी प्रतिभागियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसोसिएशन के अनुसार ट्रायल में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 14 का चयन किया गया तथा दो खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
चयनित खिलाड़ी
- रौनक सोनियाल — रा.इ.का. मणिपुर
- समर — रा.इ.का. अगस्त्यमुनि
- वैभव सेनवाल — अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रुद्रप्रयाग
- कार्तिक नेगी — रा.इ.का. रुद्रप्रयाग
- अभिनव कुमार — गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विजयनगर अगस्त्यमुनि
- अस्मिता — विद्या मंदिर, ऊखीमठ
- ईशान नेगी — नव ज्योति पहाड़ स्कूल, रुद्रप्रयाग
- आदर्श सिंह — रा.इ.का. नगरासू
- आयुष नेगी — रा.इ.का. बसुकेदार
- आदर्श — रा.इ.का. बसुकेदार
- अंश राणा — केदार वैली तिलवाड़ा
- आयन्त — वि.म.इ.का. बेलणी, रुद्रप्रयाग
- अनारिक्ष — केदार वैली तिलवाड़ा
- प्रियाशु सिंह
प्रतीक्षा सूची
- अनिरुद्ध — रा.इ.का. रुद्रप्रयाग
- आदर्श कुमार — रा.इ.का. रतूड़ा
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेंदु मोहन सिंह रावत और सचिव अंकित रौथाण ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को 1 अक्टूबर की दोपहर से 3 एवं 4 अक्टूबर को विशेष अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया है।











