Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पहाड़ में अनर्थ: नशे में धुत बेटे ने धारदार ब्लेड से माता-पिता पर किया जानलेवा हमला,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

दस्तक पहाड न्यूज कर्णप्रयाग। कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र के बगोली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही माता-पिता पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।घायल पिता विक्रम सिंह ने कर्णप्रयाग कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मनोज सिंह 11 अक्टूबर को नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में आकर माता-पिता पर धारदार ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।

घटना की सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को सौंपी गई है।जांच अधिकारी के अनुसार घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस द्वारा गांव में घटना के संबंध में गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में इस वारदात को लेकर चर्चा का माहौल है।

Advertisement Box

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp