Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

29 नवंबर को रुद्रप्रयाग में होगी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, दो पालियों में होगी परीक्षा

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने तथा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए उड़नदस्तों को सक्रिय रखने और लगातार निगरानी करने को कहा। इसके साथ ही संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर, रविवार को जनपद में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
Advertisement Box
उत्तराखण्ड के वीर सपूत गजेंद्र सिंह बिष्ट, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों के नापाक इरादों को नहीं होने दिया था कामयाब
आज फोकस में

उत्तराखण्ड के वीर सपूत गजेंद्र सिंह बिष्ट, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों के नापाक इरादों को नहीं होने दिया था कामयाब

26 साल बाद भी सड़क नहीं! 3 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, बैणी-भूली योजना से पहले क्या गांवों तक सड़क पहुंचाना जरूरी नहीं?
आज फोकस में

26 साल बाद भी सड़क नहीं! 3 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, बैणी-भूली योजना से पहले क्या गांवों तक सड़क पहुंचाना जरूरी नहीं?

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp