Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, तंबाकू-निकोटिन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला एवं अन्य संबंधित खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया।आदेश के तहत प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक रहेगी। यह आदेश पूरे उत्तराखंड में 13 अक्टूबर 2026 से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला

Advertisement Box

सरकार ने यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत की है। खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार खाद्य उत्पादों में तंबाकू और निकोटिन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।इसके बावजूद गुटखा, पान मसाला अथवा अन्य नामों से बाजार में बेचे जा रहे कुछ उत्पादों में तंबाकू और निकोटिन के इस्तेमाल की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : सरकार के आदेश का उल्लंघन कर प्रतिबंधित उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य तंबाकू-निकोटिन युक्त खाद्य उत्पादों की उपलब्धता पर अंकुश लगाना और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

सिगरेट-बीड़ी पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं: हालांकि, इस आदेश को सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह प्रतिबंध विशेष रूप से तंबाकू या निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और संबंधित खाद्य उत्पादों पर लागू है। सिगरेट और बीड़ी पर इस आदेश के तहत पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp