दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि में पांच दिवसीय “मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि-औद्योगिक विकास मेला” आयोजित किया जाएगा। मेला 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। मेले को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में मेले के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्टॉल एवं प्रदर्शनी व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य स्थापना दिवस की गरिमा के अनुरूप मेले को सफल और आकर्षक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि-औद्योगिक विकास मेला समिति ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक प्रतिनिधियों तथा मेले से जुड़े लोगों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।समिति का कहना है कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से मेले को सुव्यवस्थित, भव्य और यादगार राज्योत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा।










