Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे बंद होंगे गंगोत्री धाम, 11 नवंबर को भैया दूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

दस्तक पहाड न्यूज उत्तरकाशी।। चारधाम यात्रा के प्रमुख धामों में शामिल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय हो गए हैं। विजयदशमी के अवसर पर मंदिर समितियों एवं तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद दोनों धामों के कपाट बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर, मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ठीक दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं, सेना के बैंड और जयकारों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी। 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा पहुंचेगी। इसके बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Advertisement Box

11 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर, बुधवार को भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह 10:28 बजे बंद किए जाएंगे। विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहित समाज की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे विधि-विधान के साथ मां यमुना के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में होने वाली नियमित पूजा-अर्चना का समापन हो जाएगा।यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि विजयदशमी के पर्व पर परंपरा के अनुसार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट बंद करने की तिथि एवं शुभ मुहूर्त तय किया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में विधि-विधान से जारी रहेगी। यहां श्रद्धालु शीतकाल के दौरान मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

चारधाम के शीतकालीन प्रवास की तैयारियां तेज

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय होने के साथ ही अब चारधाम यात्रा के शीतकालीन चरण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस दौरान मां गंगा मुखबा और मां यमुना खरसाली में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp