Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं! उत्तराखंड में घर-घर होगा सर्वे, सीलिंग से बुलडोजर ऐक्शन

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद उत्तराखंड में अवैध निर्माणों, अवैध प्लाटिंग और रिहायशी इलाकों में बिना अनुमति चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ महाअभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बिना नक्शा पास कराए बने अवैध भवनों और आवासीय नक्शे पर चल रहे व्यावसायिक संस्थानों को सील व ध्वस्त करने की समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उहुडा) के निर्देश पर एमडीडीए व एचआरडीए सहित सभी जिला विकास प्राधिकरणों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत हर विकास प्राधिकरण में एक नोडल अधिकारी तैनात होगा, जिनका ईमेल सार्वजनिक रहेगा। वहीं, शिकायतों के लिए समर्पित डिजिटल पोर्टल भी संचालित किया जाएगा। सीलिंग व ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की शत-प्रतिशत तैनाती रहेगी।

Advertisement Box

दून में अब तक 2200 नोटिस, पहाड़ों में सर्वे शुरू

देहरादून में एमडीडीए ने कार्रवाई तेज करते हुए आवासीय भवनों में दुकान, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने पर करीब 2200 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, हरिद्वार में नक्शे के विपरीत निर्माण पर 570 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं।आवासीय भवन के कॉमर्शियल इस्तेमाल को लेकर सर्वे के बाद सीलिंग नोटिस जारी किए जाएंगे। पौड़ी जिले में 28 निर्माणों को सीलिंग के नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ में आवासीय मकानों में चल रहे कोचिंग संस्थानों समेत पांच लोगों को नोटिस थमाए गए हैं।नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत व ऊधमसिंह नगर जिलों में शासन के आदेश के तहत चिन्हीकरण और ब्यौरा जुटाने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद नोटिस व सीलिंग की कार्रवाई शुरू होगी।

सर्वे के बाद होगी सीलिंग और बुलडोजर वाली कार्रवाई : शासन के निर्देश पर अधिसूचित विकास क्षेत्रों, कॉलोनियों और सोसाइटियों का व्यापक सर्वे कर आवासीय भवनों में कॉमर्शियल काम करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। नियमों के तहत रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को पहले सील किया जाएगा। इसके बाद नोटिस व सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इस दौरान पिक एंड चूज की नीति नहीं चलेगी।

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
Advertisement Box
उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

“आज ये दल मा, भोल यै दल…” ग्यालू लाल की सियासत पर सटीक बैठी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की पंक्ति! रुद्रप्रयाग में हंसी का पात्र बने नेताजी, पांच दिन पहले भाजपा में गए, आज फिर कांग्रेस में लौटे

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp