Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार (बाघ) की दहशत, 8 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन का अवकाश घोषित

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। तहसील रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र में बाघ द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। घटना के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वन्यजीव की संभावित सक्रियता को देखते हुए विद्यार्थियों का विद्यालय आना-जाना फिलहाल सुरक्षित नहीं माना गया है। इसी के चलते 4 और 5 फरवरी 2026 को निम्न विद्यालयों में अवकाश रहेगा—

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमसील
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, झालीमठ
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सारी
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, छिनका
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिंद्रवाणी
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हिलोरीधार
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छिनका
  • जनता हाई स्कूल, ककोड़ाखाल

इन विद्यालयों के आसपास संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी उक्त अवधि में बंद रहेंगे। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों—उप जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी—को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल या सुनसान क्षेत्रों की ओर न जाएं, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशासन को दें। क्षेत्र में वन विभाग की टीमें निगरानी बढ़ा रही हैं, जबकि ग्रामीणों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Box

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp