Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंद्रह वर्षों बाद कुलपुरोहितों के गाँव बेंजी पहुँची भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज की देव डोली, वेद मंत्रों से हुआ भव्य स्वागत

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। मंदाकिनी घाटी के आराध्य भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज की पावन देव डोली पंद्रह वर्ष बाद अपने पारंपरिक भ्रमण पर निकलते हुए आज बुधवार को कुलपुरोहितों के गाँव बेंजी पहुँची। देव डोली के आगमन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।बेंजी पहुँचने पर ब्रह्मकोटी बेंजी की ओर से भगवान मुनिमहाराज का वेद ऋचाओं और स्तुति मंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने श्री तुंगनाथ बिथरा चौक में सामूहिक अर्घ्य अर्पित कर देवता का पारंपरिक रीति-रिवाजों से अभिनंदन किया। वातावरण जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। देवता की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी निभाते हुए आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल, सुनील बेंजवाल, मठाधीश योगेश बेंजवाल, सुशील बेंजवाल और वासु बेंजवाल ने विधिवत अर्घ्य और भोग पूजा सम्पन्न कराई। बेंजी गाँव के बेंजवाल ब्राह्मण भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज के कुलपुरोहित माने जाते हैं और वे प्राचीन काल से भगवान अगस्त्य की पूजा परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। मान्यता है कि भगवान अगस्त्य का प्राचीन ‘अगस्त्य कवच’ आज भी इन्हीं ब्राह्मणों के पास सुरक्षित है, जो इस परंपरा की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है।

देव डोली के स्वागत अवसर पर आचार्य जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, कैलाश बेंजवाल, सुशील बेंजवाल, राकेश बेंजवाल, शिवप्रसाद बेंजवाल, नीलकंठ बेंजवाल, परमेशानंद बेंजवाल, पूर्व प्रधान मनोज बेंजवाल, कात्यायनी बेंजवाल, बृजमोहन बेंजवाल, अरुण बेंजवाल, आशुतोष बेंजवाल, जयदत्त बेंजवाल, धर्मानंद बेंजवाल, देवी प्रसाद, प्रियधर बेंजवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। देवरा यात्रा में भी भक्तों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा दल में नाकोट पदान राजेंद्र सिंह नेगी, मनवर सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, हरि सिंह रावत, भूपेंद्र राणा, सुरेन्द्र सिंह, विनोद खत्री, अनुराग खत्री, लक्ष्मण नेगी,और विपिन रावत सहित अनेक श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति भाव से देव डोली के साथ चल रहे हैं। देव डोली के बेंजी आगमन ने न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक एकता और पीढ़ियों से चली आ रही देव आस्था को भी सशक्त रूप से उजागर किया।बृहस्पतिवार को देवरा यात्रा गंगतल गाँव और शुक्रवार को सिल्ली सेरा में प्रवास करेगी। 14 फरवरी को पुन: देवडोली अपने मूल मंदिर में विराजमान होगी।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp