Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब के खिलाफ पहाड़ का बिगुल: नारी ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक फैसला, शादी-विवाह में शराब परोसने पर ₹51 हजार का जुर्माना

दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज।। शराब की बढ़ती लत से बर्बाद होती युवा पीढ़ी और शादी-विवाह समारोहों में शराब की गलत परंपरा के खिलाफ पहाड़ से एक सशक्त और मिसाल बनने वाला कदम सामने आया है। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी में आयोजित पंचायत की खुली बैठक में आम सहमति से बड़ा फैसला लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विवाह समारोहों व अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने पर ₹51,000 का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह प्रस्ताव आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होगा। नव-निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती कुसुम मलवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्राम सभा के सदस्यों ने इसे न सिर्फ ऐतिहासिक, बल्कि समय की सख्त जरूरत बताया। बैठक के दौरान अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग भी मुखर रूप से उठी। खास बात यह रही कि शराब के कारण घर-परिवार में अपमान, कलह और पीड़ा झेल रही मातृ शक्ति की आवाज़ इस फैसले की सबसे मजबूत आधार बनी। ग्रामीणों ने कहा कि भले ही शराब सरकार के लिए राजस्व का बड़ा साधन हो, लेकिन पहाड़ के लिए यह अभिशाप बन चुकी है। शादी-विवाह, पूजा-पाठ, छल-पूज्याई से लेकर होली-दीपावली जैसे त्योहारों तक शराब का बढ़ता चलन सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रहा है। इसका सबसे खतरनाक असर नन्हीं कोंपलों और युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जिनकी रगों में खून से ज्यादा शराब दौड़ती दिखाई दे रही है। वहीं शहरों में युवा पीढ़ी स्मैक, हिरोइन जैसी नशीली दवाओं की गिरफ्त में फंसती जा रही है।

Advertisement Box

गांव के युवा रवि मलवाल सौम्य बताते है कि नारी ग्राम पंचायत का यह फैसला अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेगा। पहले से ही पहाड़ की कई ग्राम पंचायतें शराबबंदी का रास्ता अपना चुकी हैं और अब यह आंदोलन जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।नारी ग्राम पंचायत का यह फैसला साफ संदेश देता है— शराब नहीं, संस्कार चाहिए; नशा नहीं, भविष्य चाहिए।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp