Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा ‘रुद्र गौरव सम्मान 2026’ की घोषणा, 25 वर्ष–25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान, 19 फरवरी को रुद्रप्रयाग में होगा भव्य समारोह

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद में पत्रकारिता के सामाजिक मूल्यों, जनसेवा और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिती द्वारा रुद्र गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 वर्ष–25 प्रतिभाओं की अवधारणा के तहत दिया जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कुल 25 नामों की घोषणा की गई है, जिनमें दो वरिष्ठ वयोवृद्ध पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा आज़ाद ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव, मानवीय मूल्यों और जनहित के कार्यों को पहचान दिलाना भी उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि रुद्र गौरव सम्मान के माध्यम से उन व्यक्तियों, संस्थाओं और समूहों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण, संस्कृति, आजीविका और सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समिति के सचिव भूपेंद्र भण्डारी एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाला रुद्र गौरव सम्मान समारोह आगामी 19 फरवरी को रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस गुलाबराय में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उनियाल, शिव शंकर लिंग (मुख्य पुजारी, श्री केदारनाथ धाम), वंशीधर तिवारी (सूचना महानिदेशक, उत्तराखंड) तथा विशाल मिश्रा (नवनियुक्त जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय राणा, अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेस क्लब, देहरादून द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है कि रुद्र गौरव सम्मान 2026 के अंतर्गत समाजसेवा, महिला एवं बाल सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन, शिक्षा-प्रशिक्षण, खेल, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति-संवर्धन और ग्रामीण आजीविका जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार श्री रमेश पहाड़ी एवं श्री रमेश उत्तराखंडी को जनपक्षीय एवं समर्पित पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement Box

रुद्र गौरव सम्मान 2026 : सम्मानित प्रतिभाएँ एवं उनका कार्य-क्षेत्र : 

संस्थागत सम्मान 

  1. एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ को जनपद रुद्रप्रयाग आपदा राहत व बचाव कार्य के लिए 
  2. अगाबे फाउंडेशन, संस्थापक श्री विक्रांत भण्डारी – आपदा राहत, पुनर्वास एवं महिला आत्मनिर्भरता
  3. उन्नति सहकारी समिति, ग्राम नारी सतेराखाल – बेकरी उत्पादन से ग्रामीण महिला स्वरोजगार
  4. माहेश्वरी मत्स्य जीवी सहकारी समिती गडगू , अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह राणा – मत्स्य पालन द्वारा रोजगार सृजन व प्रशिक्षण
  5. जय केदारकला मंच – लोक संस्कृति व पौराणिक गाथाओं का संरक्षण-मंचन
  6. नितिन एकेडमी, अगस्तमुनि – प्रतियोगी व सुरक्षा सेवाओं हेतु युवा प्रशिक्षण
  7. वन स्टॉप सेंटर रुद्रप्रयाग, कार्यक्रम निदेशक श्रीमती रंजना गैरोला भट्ट – महिला सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम
  8. महिला मंगल दल क्यूडी, ग्राम क्यूडी मलांस – शराबबंदी के माध्यम से सामाजिक सुधार

व्यक्तिगत सम्मान 

  1. श्री लक्ष्मण सिंह नेगी – सक्रिय जनपक्षीय पत्रकारिता एवं दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का उजागरीकरण एवं संस्कृति संरक्षण 
  2. श्री विनय बहुगुणा – निष्पक्ष व जनपक्षीय पत्रकारिता
  3. श्री अमित मैखण्डी – सामाजिक व जनसेवा कार्य
  4.  श्री आदित्य जगवाण – नवाचार आधारित विद्युत उपकरण निर्माण
  5. डॉ. एस. कटारा – स्त्री रोग विशेषज्ञ, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ
  6. श्री मुकेश बिष्ट – रोजगार सृजन व आजीविका प्रयास
  7. श्री रोहन राणा – परीक्षा पर चर्चा में सहभागिता, छात्र प्रेरणा एवं उनके शिक्षक  श्री अश्विनी गौड़ को नवाचारी शिक्षण व छात्र मार्गदर्शन
  8. डॉ. जगमोहन सिंह रावत – उद्यान विकास व कृषि प्रशिक्षण
  9. श्री ओम प्रकाश कोठारी – रिवर्स माइग्रेशन व कृषि पुनर्जीवन
  10. श्री भरत सिंह चौधरी – वन्यजीव संघर्ष में साहसिक जीवन रक्षा
  11. कु अंशिका जग्गी – राष्ट्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
  12. श्रीमती शेखा मेहरा – उत्तराखंड की प्रथम एनआईओएस कबड्डी कोच
  13. श्री प्रशांत बिष्ट – बीसीसीआई लेवल-1 क्रिकेट कोच
  14. श्रीमती इंदु देवी – गरीब व बेसहारा बच्चों की शिक्षा ( विशिष्ट सामाजिक कार्य)
  15. श्री प्रेमलाल भारती – रिंगाल हस्तशिल्प निर्माण व प्रशिक्षण
  16. श्रीमती कलावती बिष्ट – सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने का प्रेरक उदाहरण
  17. डॉ. दिलीप सिंह बिष्ट – वृक्षारोपण व पर्यावरण जनजागरूकता

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब का यह आयोजन जनपद में सकारात्मक कार्यों को सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp