Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिना कोचिंग JEE में सफलता: अगस्त्यमुनि के दो होनहारों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, दीजिए शिवम जिरवान, प्रियांशु नौटियाल को बधाई

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।  रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्षेत्र से सामने आई दो प्रेरणादायी सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अगस्त्यमुनि की ग्राम सभा सिल्ला के 18 वर्षीय प्रियांशु नौटियाल और तलसारी गाँव के शिवम जिरवान ने जेईई में शानदार प्रदर्शन कर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

अगस्त्यमुनि के तलसारी गाँव निवासी शिवम जिरवान ने JEE मेन 2026 (जनवरी सत्र) में 99.08 एनटीए स्कोर हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। शिवम ने नवोदय विद्यालय जाखधार से पढ़ाई की है और दक्षिणा फाउंडेशन में अध्ययनरत है। शिवम के पिता अनिल जिरवान अगस्त्यमुनि के विजयनगर क्षेत्र में कपड़ों की छोटी दुकान चलाते हैं, उन्होंने बेटे की मेहनतऔर बाबा केदारनाथ कृपा को सफलता का आधार बताया। उनकी माता गृहणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर यह सफलता शिवम की मेहनत और परिवार के सहयोग का जीवंत उदाहरण है।

Advertisement Box

वहीं ग्राम सभा सिल्ला के 18 वर्षीय प्रियांशु नौटियाल ने JEE मेन (सेशन-1) परीक्षा में 94.51 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जारी स्कोर कार्ड के अनुसार प्रियंशु ने भौतिकी में 98.78 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 90.78 पर्सेंटाइल और गणित में 73.04 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। कुल मिलाकर उनका एनटीए स्कोर 94.518266 रहा। इससे पहले भी उन्होंने बिना किसी कोचिंग के जेईई में 95 प्रतिशत के आसपास अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से पढ़ाई की है।

प्रियांशु की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ माता सरोजनी देवी और पिता बृज मोहन नौटियाल का निरंतर सहयोग रहा। परिजनों का कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। उनकी इन उपलब्धियों से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शिक्षा विशेषज्ञों और समाज के लोगों का मानना है कि शिवम और प्रियांशु की सफलता पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो आने वाले भविष्य को नई दिशा दे सकता है। दोनों होनहारों को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp