Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग से उठेगी गौ संरक्षण की बुलंद आवाज, कल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत कल 27 जुलाई को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को गौ सेवकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर देशव्यापी पूर्ण प्रतिबंध लगाने, नंदी महाराज के संरक्षण एवं सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की जाएगी।

अभियान के जिला संयोजक रोहित डिमरी ने बताया कि गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सरकार का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में केंद्रीय स्तर पर गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर बोर्ड का गठन, चारा सुरक्षा नीति लागू करने तथा गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने जैसी मांगें भी प्रमुखता से शामिल की गई हैं।उन्होंने कहा कि लंबे समय से गौवंश की उपेक्षा हो रही है और नंदी महाराज भी असुरक्षा एवं अनदेखी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए प्रभावी नीति बनाए जाने की आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।

Advertisement Box

रोहित डिमरी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में तहसीलों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजे गए थे। अब दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव के माध्यम से पुनः मांगपत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान में गौ माता को प्रधान संरक्षक तथा नंदी महाराज को अध्यक्ष का प्रतीकात्मक दायित्व दिया गया है, ताकि समाज में गौवंश के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।अभियान के जिला संयोजक ने जनपद के सभी गौ सेवकों, गौ भक्तों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-अभियान को सफल बनाने तथा गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp