Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग जिले के तोलब मयकोटी गाँव में अज्ञात अराजक तत्वों ने तोड़े ताले और घर में लगा दी आग! अफरा-तफरी, क्षेत्र में दहशत

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के तोलब मयकोटी क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीते शनिवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दी, जिससे घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान स्वामी आशिष कुमोला शनिवार रात अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने पहले मकान का ताला तोड़ा और फिर भीतर घुसकर आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि जब तक आसपास के ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तब तक घर के भीतर रखा फर्नीचर, राशन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस बीच आज प्रातः 07:17 बजे PFT सेट के माध्यम से सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में फायर यूनिट अगस्त्यमुनि और फायर यूनिट रतूड़ा की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग की लपटें तेजी से पूरे मकान को अपनी चपेट में ले रही थीं। अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन (MFE) से पम्पिंग शुरू की और एक होज लाइन तथा फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग की दिशा को नियंत्रित करते हुए उसे पूरी तरह बुझा दिया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से न केवल संभावित बड़ी अनहोनी टल गई, बल्कि आसपास के अन्य मकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह बंद घर का ताला तोड़कर आगजनी करना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp