Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देहरादून में किराए के कमरे में मिला रुद्रप्रयाग जिले के युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा इलाके में एक किराए के मकान के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को Dial 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लांघा रोड छरबा स्थित पीएनबी एटीएम के पास प्यार सिंह के मकान में एक व्यक्ति किराए पर रहता है, जिसका कमरा अंदर से बंद है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सहसपुर से मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान, मकान मालिक और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलने पर अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।

Advertisement Box

पुलिस जांच में मृतक की पहचान दीवान सिंह (लगभग 40 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी सारी, ऊखीमठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीवान सिंह सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और पिछले करीब 10 वर्षों से छरबा में किराए के मकान में रह रहा था।घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदार सुमन सिंह और दीपक, जो उसकी मौसी के बेटे बताए जा रहे हैं, भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 27 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp