Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, सेना के जवान सहित दो गंभीर, प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

दस्तक पहाड़ न्यूज। अगस्त्यमुनि। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती और भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे डडोली निवासी प्रवीन नेगी बोलेरो वाहन से अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्वरगढ़ के समीप वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन रॉन्ग साइड में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी को बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी।

Advertisement Box

इस हादसे में कंडारा निवासी दीपिका और थाती बडमा (जखोली) निवासी विवेक रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायल विवेक रावत भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स की 6वीं बटालियन में कार्यरत हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और स्कूटी सवारों को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्रीनगर स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दीपिका के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि विवेक रावत की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। उनके पैर में गंभीर चोट के साथ-साथ नाक और मुंह से अत्यधिक रक्तस्राव होने की सूचना है। चिकित्सकों ने उनके सिर में आंतरिक चोट की आशंका भी जताई है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक के मुंह से शराब जैसी गंध आने और हाथों पर इंजेक्शन जैसे निशान पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, नशे अथवा अन्य किसी पदार्थ के सेवन की पुष्टि मेडिकल/फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने की भी मांग उठी है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ों में लापरवाह ड्राइविंग और संभावित नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp