Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत बोलेरो चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, सेना का जवान व युवती गंभीर

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।  रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लापरवाही की हदें पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती और भारतीय सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 02:30 बजे डडोली निवासी प्रवीन नेगी अपनी बोलेरो से अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा की ओर जा रहा था। स्वरगढ़ के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रॉन्ग साइड में गाड़ी दौड़ाने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी को बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कंडारा निवासी दीपिका और थाती बडमा (जखोली) निवासी विवेक रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।चिकित्सकों के अनुसार, घायल विवेक रावत के सिर में गंभीर चोट आई है और मस्तिष्क में आंतरिक चोट के साथ खून का थक्का जमने की आशंका जताई गई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक रावत गढ़वाल राइफल्स की 6वीं बटालियन में तैनात हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक प्रवीन नेगी को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि के संकेत मिले हैं। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी, वहीं हाथों पर इंजेक्शन के निशान भी पाए गए हैं, जिससे ड्रग्स सेवन की आशंका जताई जा रही है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चालक

Advertisement Box

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 27 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp