Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सावधान! केदारनाथ धाम में पहुंचा जेबकतरा गिरोह, पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। केदारनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के घोड़ा पड़ाव इलाके से सक्रिय जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार (निवासी लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। ये दोनों भीड़भाड़ वाले स्थानों और दर्शन लाइनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे। तलाशी के दौरान इनके पास से यात्रियों के पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी सहित ₹5,450 नगद और लुधियाना-ऋषिकेश रेलवे टिकट बरामद किया गया है।

शातिर अंदाज से देते थे वारदात को अंजाम : पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद चालाकी से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। एक आरोपी खुद को घायल दिखाने के लिए टूटा हुआ हाथ प्रदर्शित करता था, जिससे लोगों का ध्यान भटकता और शक कम होता था, जबकि उसका साथी यात्रियों के बैग और जेब साफ कर देता था।

Advertisement Box

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका : इस कार्रवाई में आरक्षी मनोज राणा, सूरज बेंजवाल और राहुल कण्डारी की विशेष भूमिका रही, जिन्हें “Police Personnel of the Day” के रूप में सम्मानित किया गया है।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी: दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील : रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें, अपने सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp