Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चमोली रुद्रप्रयाग जनपद के 365 गाँवों के आराध्य श्री कार्तिक स्वामी मंदिर में 5 से 15 जून तक होगा भव्य महायज्ञ

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि / कनकचौंरी।। जनपद रुद्रप्रयाग के क्रौंच पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध कार्तिकेय स्वामी मंदिर की आगामी यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर कनकचौरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर क्षेत्र के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और जून माह में प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप नेगी के स्वागत संबोधन से हुआ, जबकि संचालन मंदिर समिति के सचिव बलराम नेगी ने किया। आचार्य दिनेश थपलियाल ने बताया कि मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 5 जून से 15 जून तक कार्तिकेय स्वामी धाम में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, जयवर्धन कांडपाल और सम्पन्न नेगी ने कहा कि कार्तिक स्वामी धाम केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने मंदिर मार्ग पर वन विभाग द्वारा किसी प्रकार का शुल्क न लिए जाने और श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान की बात कही।

मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम नेगी ने कनकचौरी बेस कैंप में पार्किंग व्यवस्था, धर्मशाला निर्माण, मोबाइल नेटवर्क, पेयजल, रोपवे सुविधा और सोलर लाइट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को 108 बालमपुरी शंख पूजन एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा, साथ ही 5 से 15 जून तक 108 शंखों की पूजा के साथ महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

Advertisement Box

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तम नेगी, प्रबंधक पूर्ण नेगी, कर्नल डीएस बर्त्वाल, उप प्रबंधक रमेश नेगी, आचार्य बासुदेव थपलियाल, नंदूपुरी महाराज, सुरजी देवी, अर्जुन नेगी, अखिलेश नेगी, दीपक नेगी, कुलदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp