Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में “नवीन कैरियर अवसर” पर विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

अगस्त्यमुनि।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि के भौतिक विज्ञान विभाग एवं कैरियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में बी.एससी. विद्यार्थियों के लिए “नवीन कैरियर अवसर” विषय पर एक विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं काउंसलर के रूप में डॉ. अभिषेक जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल फिजिक्स, हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट, देहरादून उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिकल फिजिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर संभावनाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा चिकित्सा क्षेत्र में फिजिक्स के अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस क्षेत्र में बढ़ती रोजगार संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

Advertisement Box

इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजक डॉ. पूनम भूषण सहित डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. सतीश तिवारी, डॉ. संजय दत्त, डॉ. हेमा एवं डॉ. अमर दीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी.एससी. (पीसीएम) एवं एम.एससी. भौतिक विज्ञान के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चन्द्र दुदपुरी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमर दीप द्वारा किया गया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में डॉ. हेमा एवं डॉ. अमर दीप का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो
आज फोकस में

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 06 मई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp