Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, पौधारोपण से दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। चारधाम यात्रा मार्ग के संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण हिमालयी क्षेत्रों में लगातार खोज एवं बचाव कार्यों में जुटी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने त्रियुगीनारायण राजकीय इंटर कॉलेज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।एनडीआरएफ यूनिट के कमांडेंट संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने छात्रों को आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सीपीआर, एफबीएओ, बीएलएस, ब्लीडिंग कंट्रोल, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस सहित भूकंप, भूस्खलन और आकस्मिक बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या सुलोचना नेगी, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान देवदार, बुरांस, तेजपत्ता, टूना, आंवला, रोबानिया और रीठा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा जागरूकता आज की बड़ी आवश्यकता बन गई है। इस प्रकार की “ग्रीन इनिशिएटिव” गतिविधियों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को भी आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम और जागरूक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सहायक सेनानी दीपक भट्ट, निरीक्षक अमृत लाल मीणा, उप निरीक्षक संजय भट्ट, एसडीआरएफ उप निरीक्षक आशीष डिमरी, हवलदार महेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में आपदा सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा।

Advertisement Box

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp