Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी में घोड़ा संचालकों के बीच हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दस्तक पहाड न्यूज गौरीकुंड।। श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वीडियो दो घोड़ा-खच्चर संचालकों से संबंधित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घोड़ा संचालकों के बीच घोड़ा फिसलने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की तस्दीक की जा रही है तथा संबंधित दोनों पक्षों की पहचान एवं आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान तक इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता है। सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों एवं यात्रा से जुड़े व्यक्तियों से अपील की गई है कि आपसी विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp