Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए, लेकिन नहीं छोड़ा अधर्म! पुलिस ने दिखाई सख्ती, दो वाहन किए सीज

दस्तक पहाड न्यूज सोनप्रयाग।। केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा में जहां लाखों श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसी भी मानसिकता लेकर आ रहे हैं जो धर्मस्थल की गरिमा को शर्मसार कर रही है। कोई पुलिस बनकर रौब झाड़ रहा है तो कोई शराब के नशे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा है। ऐसे लोगों पर अब रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

आज चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो (HR 26FR 8474) को रोका गया। वाहन पर अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल बत्ती, हूटर, ‘एस्कॉर्ट’ और पुलिस का चिन्ह लगाया गया था। जांच में सामने आया कि चालक टोल टैक्स से बचने और आम यात्रियों पर धौंस जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ सोनप्रयाग राकेंद्र कठैत ने तत्काल वाहन को सीज कर दिया।वहीं दूसरी ओर राजस्थान नंबर की स्विफ्ट कार (RJ 44CA 9337) का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एल्कोमीटर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने साफ संदेश दिया है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान कानून तोड़ने वालों और पुलिस अधिकारों का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Box

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp