Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में बारिश बनी आफत: बसंत विहार में जलभराव, घरों में घुसा पानी, हाईवे पर मलबा और बोल्डर गिरने से अफरा-तफरी, तोलियों जगोठ में भूधंसाव से खतरे में आए घर

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से लोगों के घरों और आंगनों तक पानी पहुंच गया, जबकि दो जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और विशाल बोल्डर गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। हालात को देखते हुए प्रशासन राहत एवं निगरानी कार्यों में जुटा हुआ है।नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के बसंत विहार, एसबीआई कॉलोनी और खंड विकास कार्यालय के पीछे स्थित क्षेत्रों में भारी जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों तक जाने वाले रास्ते पानी में डूब गए, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। सड़कों पर जलभराव के कारण सामान्य आवागमन भी बाधित रहा। वहीं सिल्ली के पास केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क कुछ समय के लिए बाधित रही। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा सुचारु करने का कार्य शुरू किया गया। बारिश के दौरान अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप के समीप एक विशाल बोल्डर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में खड़ी एक कार आ गई। बोल्डर गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, घटना के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।भारी बारिश का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा। चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने के कारण छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय में एहतियातन अवकाश घोषित किया गया।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रिहायशी इलाकों में पानी भर जाता है। लोगों ने नालियों की नियमित सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।उधर, जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी हैं और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

रास्ता टूटा, चौक ढहा, दो मकान खतरे की जद में; ग्रामीणों ने परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचायाभारी बारिश के चलते विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम तोलियों जगोठ में भूधंसाव की घटना से दो आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को पत्र भेजकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015-16 में स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत मकानों के पीछे एक पैदल मार्ग का निर्माण किया गया था। बीती देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण उसी पैदल मार्ग के नीचे भूधंसाव हो गया, जिससे मार्ग का चौक (हिस्सा) ढह गया। इसके चलते आगे स्थित अशोक कुमार और संदीप कुमार के आवासीय भवनों पर भी खतरा मंडराने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित स्थल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Box

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp