Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुमाड़ी में तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आया राहगीर, 50 मीटर तक घसीटा; स्कूटी सवार की आंख में आई गंभीर चोटें हायर सेंटर रेफर

दस्तक पहाड़ न्यूज तिलवाड़ा।।  सुमाड़ी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्रवासियों को दहला दिया। तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में लेते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

हादसे में स्कूटी सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।घायलों की पहचान स्कूटी सवार सौरभ सती एवं राहगीर भरत कठैत के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, सौरभ सती की आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं भरत कठैत के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस हादसे ने एक बार फिर सुमाड़ी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गति अवरोधक, चेतावनी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा उपाय शीघ्र लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp