Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्रिपल इंजन सरकार में सड़क के लिए धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य और जनता: जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली गढ़ीधार-ढुंग सड़क, फोटो खिंचवाकर मशीन हटाने का आरोप

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। दशज्यूला क्षेत्र में 16 दिनों से बंद पड़ी गढ़ीधार-ढुंग सड़क को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क को यातायात के लिए खोलने और इस मार्ग को स्थायी समाधान के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को सड़क खुलवाने के निर्देश दिए, जिसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई के फोटो और वीडियो भी जारी किए गए।हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद विभाग ने केवल औपचारिकता निभाई। उनका कहना है कि मौके पर मशीन भेजी गई, कुछ देर तक काम का दिखावा किया गया, फोटो और वीडियो बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिए गए और यह बताया गया कि सड़क खोलने का कार्य शुरू हो गया। आरोप है कि लगभग 15 मिनट बाद ही मशीन को वापस हटा लिया गया और कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश फैल गया।

इस घटनाक्रम के बाद जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल स्वयं बंद सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए और आंदोलन में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सड़क पूरी तरह नहीं खोली जाती और इस मार्ग को स्थायी समाधान के लिए PMGSY/PWD को हस्तांतरित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि एनपीसीसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र की जनता महीनों से परेशान है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही, मरीजों की अस्पताल तक पहुंच, स्कूली बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर समय निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी बहाने पर बहाने बनाकर सड़क बहाली में देरी कर रही है और वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के बजाय जिलाधिकारी को भी गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि अब जनता और गुमराह नहीं होगी तथा अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

Advertisement Box

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश में विकास के दावों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तराखण्ड में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मनमानी से त्रस्त होकर अब सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों को भी धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की मांगों को भी अधिकारी और नौकरशाह गंभीरता से नहीं सुन रहे हैं, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क बहाल नहीं की गई, निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एनपीसीसी, संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp