Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिल्ली में भूस्खलन प्रभावित स्थल का डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, केदारनाथ हाईवे पर स्थायी समाधान की तैयारी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सिल्ली के समीप पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने तथा सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित स्थल से एक समय में केवल एक वाहन को ही पार कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।उन्होंने बताया कि सड़क पर गिरे छोटे पत्थरों और मलबे को जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार हटाया जा रहा है, जबकि बड़े बोल्डरों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है। वर्तमान में किए जा रहे कार्यों का उद्देश्य यात्रा मार्ग पर यातायात बाधित न होने देना है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केवल तात्कालिक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि टीएचडीसी के तकनीकी सहयोग से प्रभावित ढलान (स्लोप) के स्थायी संरक्षण और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जाए। रिपोर्ट में स्लोप प्रोटेक्शन और आवश्यक निर्माण कार्यों की व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक रणनीति शामिल की जाए।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सचिव से भी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग लिया जाएगा, ताकि स्थायी समाधान शीघ्र लागू किया जा सके।डीएम ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुरक्षित बना रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सौरभ ढौंडियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Box

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp