Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला का पैर फिसला, उफनते गदेरे में बहने से मौत!!

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया। SDRF, DDRF, जल पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को प्रातः 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के नामी तोक में तिमली से आगे एक महिला घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह उफनते गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए जल पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) तथा जिला आपदा प्रतिवादन बल (DDRF) बसुकेदार की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गदेरे में सघन खोज अभियान चलाया।अपराह्न 12:30 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि SDRF, DDRF तथा ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पंचनामा की प्रक्रिया के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान विनीता देवी (लगभग 38 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के गदेरे और बरसाती नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षा के दौरान गदेरों और नदी-नालों के समीप जाने से बचें तथा पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp