Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर की अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद मुख्यालय में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को पीड़िता अपनी स्कूटी से कंप्यूटर क्लास जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उसका पीछा किया। आरोप है कि युवक ने रास्ते में वाहन रोककर युवती पर अश्लील टिप्पणियां कीं और अभद्रता की। घटना से घबराई युवती ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी आकाश पुत्र खेम चंद्र, निवासी ग्राम फिरोजपुर मुंदो, मंडावर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मु.अ.सं. 45/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 126, 78 एवं 79 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp