Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

खुशखबरी : अगस्त्यमुनि पीजी कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, विज्ञान संकाय के पीजी भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर (पीजी) भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विज्ञान संकाय के पीजी भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Box

विधायक नौटियाल ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नया पीजी भवन आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

— दस्तक पहाड़ न्यूज

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
Advertisement Box
डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

✕
[news_reels]
WhatsApp