Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 अगस्त पर तिरंगे के रंग में रंगा अगस्त्यमुनि महाविद्यालय, सप्ताहभर चले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हुआ गरिमापूर्ण समापन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का गरिमापूर्ण समापन हुआ। अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक महाविद्यालय में तिरंगे से प्रेरित कलाकृति एवं चित्रण, रंगोली, पोस्टर, वॉल पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न रचनात्मक, ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।अभियान के प्रथम दिन 9 अगस्त को तिरंगे से प्रेरित कलाकृति एवं चित्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाकृतियों एवं चित्रों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रगौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. के.सी. दुदपुड़ी ने शुभकामना संदेश के माध्यम से तिरंगे को प्रत्येक भारतीय के गौरव एवं कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।10 अगस्त को तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में ग्रुप C के अंकित, तमन्ना एवं दिशा ने प्रथम, ग्रुप A की मेघा नेगी, मोनिका बिष्ट एवं दीपिका नेगी ने द्वितीय तथा ग्रुप E की अविष्का, हिमानी, शालिनी एवं खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक श्रीमती प्रीति बर्तवाल एवं श्रीमती मनीषा डोभाल रहीं। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुक्ता डंगवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।11 अगस्त को तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें तमन्ना, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, अंजलि, एम.एससी. जूलॉजी ने द्वितीय तथा लकी राणा, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक श्री परमजीत कुमार एवं डॉ. दुर्गेश नौटियाल रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुक्ता डंगवाल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। श्रीमती प्रीति बर्तवाल ने प्रतिभागियों को पोस्टर निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।12 अगस्त को वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की दीवारों पर देशभक्ति, तिरंगे एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित चित्र एवं संदेश उकेरे। ग्रुप 3 की वैष्णवी एवं खुशी ने प्रथम, ग्रुप 4 की निकिता एवं पूनम ने द्वितीय तथा ग्रुप 1 की दिशा एवं गोल्डी और ग्रुप 2 की अंजलि एवं शिखा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 5 की तमन्ना को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. अमरदीप एवं डॉ. विवेकानंद भट्ट रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुक्ता डंगवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।13 अगस्त को स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंगीता, बी.एड. द्वितीय वर्ष ने प्रथम, शिवानी, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा लक्ष्मी भंडारी, बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक श्री दीपक कुमार रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुक्ता डंगवाल ने विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संविधान एवं राष्ट्रीय मूल्यों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रप्रेम विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। खुशी जोशी, बी.एड. ने प्रथम, अजीत खत्री, बी.एड. ने द्वितीय तथा अंजलि, एम.एससी. जूलॉजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्री राजिन्द्र रहे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋचा पुनेठा ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, चरित्र एवं कर्म के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली, ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विचार प्रस्तुत किए गए तथा सप्ताहभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋचा पुनेठा ने तिरंगे को राष्ट्रीय गौरव, स्वाभिमान एवं एकता का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी राष्ट्रसेवा है।

Advertisement Box

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.सी. दुदपुड़ी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना जगाने का माध्यम है। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में हर घर तिरंगा समिति की नोडल अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य के साथ श्रीमती प्रीति बर्तवाल, डॉ. विवेकानंद भट्ट, श्री रामचंद्र नौटियाल, श्री जयवर्धन चौहान, श्रीमती संतोषी एवं श्री सुभाष ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।सप्ताहभर चले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का समापन स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली, ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन डॉ. शशी बाला रावत ने किया।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp