Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तुंगेश्वर महादेव मंदिर सौड़ी अमोटा में पंच दिवसीय शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक हवन यज्ञ शुरू

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। मंदाकिनी नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन श्री तुंगेश्वर महादेव मंदिर सौड़ी अमोटा में लोक कल्याण एवं विश्व शांति की कामना को लेकर पंच दिवसीय शिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 13 अगस्त से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान तुंगेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

श्री तुंगनाथ मंदिर के आचार्य सिद्धेश्वर भट्ट ने कहा कि मंदाकिनी के तट पर स्थित प्राचीन तुंगनाथ मंदिर का धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व और महात्म्य है। यह मंदिर लंबे समय से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी सनातन परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि पंच दिवसीय अनुष्ठान में प्रतिदिन पंचांग पूजन, रुद्राभिषेक, हवन-यज्ञ और सायंकालीन आरती का आयोजन किया जा रहा है। 16 अगस्त को जल यात्रा तथा 17 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।तुंगेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष जीतपाल सिंह रावत ने कहा कि समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य लोक कल्याण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना है। उन्होंने कहा कि भगवान तुंगेश्वर महादेव की कृपा से आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की।

Advertisement Box

समिति के संयोजक सुनील सजवाण ने कहा कि पंच दिवसीय आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को जल यात्रा और 17 अगस्त को पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान तुंगेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।इस अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी और ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाई ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान तुंगेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष जीतपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुनील नेगी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सजवाण, सचिव गिरीश भण्डारी, नगर पंचायत सभासद सोनिया सजवाण, संयोजक सुनील सजवाण, राजपाल सिंह कण्डारी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना का दौर जारी है। क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भगवान तुंगेश्वर महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp