Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोनप्रयाग में NDRF ने चलाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, जवानों ने घर-घर बांटे तिरंगे

दस्तक पहाड न्यूज सोनप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से 15वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. की टीम सोनप्रयाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। अभियान का आयोजन कमांडेंट श्री संतोष कुमार के दिशा-निर्देशन में तथा टीम कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह दिगारी के नेतृत्व में किया गया।

अभियान के दौरान NDRF जवानों ने क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। जवानों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके महत्व तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया। टीम ने आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने में योगदान दें।अभियान में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और NDRF के इस राष्ट्रभक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान की सराहना की। तिरंगा वितरण और जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिली।गौरतलब है कि NDRF की टीम वर्तमान में केदारनाथ धाम में तैनात है और विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इस अवसर पर टीम ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp